महंगाई का डबल अटैक! 5 दिन में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जेब पर भारी पड़ेगी 90 पैसे की नई बढ़ोतरी
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बीते शुक्रवार को हुई 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद अब रेट फिर से बढ़ा दिए हैं। इस बार कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 90 पैसे की वृद्धि हुई है। तेल कंपनियों को घाटा, कीमतें धीरे-धीरे बढ़ाई जा रही हैं।
आज 19 मई, मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जो एक हफ्ते से भी कम समय में की गई दूसरी बढ़ोतरी है।पिछले शुक्रवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। जयपुर में पेट्रोल की कीमत अब बढ़कर 108.84 रुपये और डीजल की कीमत 94.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।
सरकारी तेल कंपनियों को हो रहा घाटा
भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने पिछले चार सालों में रिटेल कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ने से इन कंपनियों को रोजाना करीब 1000 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा था, जिसकी भरपाई करने के लिए अब रेट धीरे-धीरे बढ़ाए जा रहे हैं। बीते दिन 3 रुपये की बढ़ोतरी के बाद नुकसान थोड़ा कम होकर 750 करोड़ रुपये प्रतिदिन पर आ गया। आज की गई बढ़ोतरी के बाद इस नुकसान को पाटने में कितनी मदद मिलती है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में क्रूड ऑयल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं, जो अब 100-110 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुका है। चूंकि भारत अपनी जरूरत का 85 परसेंट से अधिक तेल बाहर से आयात करता है। इसलिए वैश्विक स्तर पर कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी की जेब पर भारी पड़ेगा।


