गाँव ढहरींन में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु; दाँतवाड़ धाम की निकाली परिक्रमा

May 19, 2026 - 19:02
 0
गाँव ढहरींन में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु; दाँतवाड़ धाम की निकाली परिक्रमा

कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दाँतवाड़ धाम के निकट स्थित गाँव ढहरींन में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हुआ। कथा समापन के अवसर पर चावंड माता मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ लिया।
कार्यक्रम के दौरान सैनी समाज के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सी पी सैनी भी भंडारे में पहुंचे। ग्रामवासियों ने उनका माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान समाज एवं धर्म से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।
वही शाम करीब 6 बजे ग्रामवासियों द्वारा डीजे के साथ दाँतवाड़ धाम की परिक्रमा निकाली गई। धार्मिक जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु पूरे उत्साह और उमंग के साथ परिक्रमा में शामिल हुए।
दाँतवाड़ धाम सेवा समिति के कोषाध्यक्ष नवीन कुमार सैनी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा एवं भंडारे का आयोजन समस्त ग्रामवासी ढहरींन के सहयोग से किया गया। आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर रामपुरा पाटन सरपंच हरदयाल सैनी, मनोज सैनी, कैलाश सैनी, रमेश सैनी, संतोष सैनी, कमल सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................