कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर एकीकृत महासंघ ने भीलवाड़ा में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन; मांगे न मानने पर उग्र आंदोलन और कार्य बहिष्कार की चेतावनी

May 20, 2026 - 16:22
 0
कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर एकीकृत महासंघ ने भीलवाड़ा में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन; मांगे न मानने पर उग्र आंदोलन और कार्य बहिष्कार की चेतावनी

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौर के आव्हान पर भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व मे  कर्मचारियों की लंबीत मांगों पर सरकार के संवेदनहीन रवेये के विरोध में आज मुख्यमंत्री के नाम जिलाध्यक्ष कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन दीया गया 
महासंघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित व्यास ने बताया की आंदोलन को लेकर महासंघ को विभिन्न कर्मचारी संगठनो का समर्थन प्राप्त  है,  आगे अमित व्यास ने बताया की कर्मचारियों को लंबित मांगों को लेकर विभिन्न कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक में कर्मचारियों की वाजिब मांगों पर सरकार के संवेदनहीन रवेये पर रोष व्यक्त करते हुए सर्वसम्मति से प्रदेशव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया गया है, पिछले डेढ़ माह से कर्मचारियों की वेतन से पैसों की कटौती के बाद भी निजी अस्पतालों में आर जी एच एस सुविधा ठप पड़ी है गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कर्मचारियों और पेंशनर इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं वित्तीय वर्ष बीत जाने के बाद भी समर्पित अवकाश का नगद भुगतान नहीं हुआ।

वोकेशनल प्रशिक्षको की लंबित मांगे हरियाणा मॉडल लागू करना लंबे समय से नहीं मानी जा रही है,महात्मा गाँधी अस्पताल मे लगे कम्प्यूटर कर्मियों को सी अस आर मे शामिल करने, मेडिकल कॉलेज नर्सेंज का बकाया वेतन दिलवाने इन्ही  मांगो को लेकर आज अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन दीया गया साथ ही चेतावनी दीं की मांगे नहीं मानने पर प्रतिदिन 1 घंटे का सांकेतिक प्रदर्शन का विरोध दर्ज कराएंगे महासंघ ने चेतावनी दी है कि इसके बाद भी सकारात्मक कदम नहीं उठा तो प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन और कार्य बहिष्कार की घोषणा की जाएगी, इस दौरान करण सिंह, ललित जीनगर, दिनेश खटीक, विनोद सोनी, पवन सेन, व्यावसायिक शिक्षक मुरलीधर शर्मा , आशीष सोनी, धनराज प्रजापत, श्री राम साहू, गोपाल व्यास आदि मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है