घटिया रोड लाइट सामग्री और पेयजल संकट को लेकर 'नगर पालिका जनहित विकास समिति' ने कनिष्ठ अभियंता को सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग

May 26, 2026 - 19:33
 0
घटिया रोड लाइट सामग्री और पेयजल संकट को लेकर 'नगर पालिका जनहित विकास समिति' ने कनिष्ठ अभियंता को सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग

रामगढ़ (अलवर): रामगढ़ कस्बे में मूलभूत सुविधाओं की बदहाली, रोड लाइटों में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और गहराते पेयजल संकट को लेकर सोमवार को नगर पालिका जनहित विकास समिति के बैनर तले एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका प्रशासन से मुलाकात की। समिति के अध्यक्ष राजन सिंह के नेतृत्व में पहुंचे सदस्यों ने नगर पालिका अधिकारी जगदीश खीचड़ के नाम एक लिखित ज्ञापन कनिष्ठ अभियंता (JEN) सौरभ टायल को सौंपकर जनसमस्याओं से अवगत कराया।

  • घटिया सामग्री लगाने का आरोप, टेंडर की प्रति मांगी:

समिति के अध्यक्ष राजन सिंह व सदस्यों ने आरोप लगाया कि गोविंदगढ़ रोड से ललावडी रोड की ओर मुख्य मार्ग पर जो नई रोड लाइटें लगाई जा रही हैं, उनमें बेहद हल्की और घटिया स्तर की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। समिति ने मांग की है कि इस पूरे कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

साथ ही कनिष्ठ अभियंता को दो टूक चेतावनी दी गई कि जब तक इस लाइट प्रोजेक्ट के टेंडर की प्रमाणित नकल समिति के सदस्यों को उपलब्ध नहीं कराई जाती, तब तक आगे रोड लाइट लगाने का कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इसके अलावा कस्बे के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से बंद पड़ी पुरानी रोड लाइटों को भी जल्द ठीक करने की मांग उठाई गई।

  • पेजल संकट पर टैंकरों से सप्लाई बढ़ाने की मांग:

 भीषण गर्मी के इस मौसम में कस्बे के सभी वार्डों में गहराते पेयजल संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए समिति के सदस्यों ने कहा कि आमजन पानी की बूंद-बूंद को तरस रहा है। पानी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रभावित वार्डों में तुरंत प्रभाव से नगर पालिका द्वारा पानी के टैंकरों की सप्लाई बढ़ाने की पुरजोर मांग की गई।

इस दौरान पूर्व पार्षद व पत्रकार अमित भारद्वाज, भूतपूर्व सैनिक व समाजसेवी जयराम मीणा, सेवानिवृत्त अध्यापक व समाजसेवी अजीत जैन, छगनलाल सेन, तुलसीराम सैनी, तरुण शर्मा एडवोकेट, अमित कसोटिया, समीर खान, व्यापार वर्ग से मनोज सोनी, बंटी गालव, मुलायम यादव, सुरजीत सिंह बरनाला एडवोकेट सहित नगर पालिका जनहित विकास समिति के अनेक प्रबुद्ध सदस्य व कस्बेवासी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................