10 साल पुराने 9.77 लाख रुपये के चेक अनादरण मामले में आरोपी बरी

Jun 4, 2026 - 00:02
 0
10 साल पुराने 9.77 लाख रुपये के चेक अनादरण मामले में आरोपी बरी

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जहाजपुर ने लगभग 10 वर्ष पुराने 9 लाख 77 हजार 986 रुपये के चेक अनादरण (चेक बाउंस) मामले में आरोपी को दोषमुक्त कर दिया।

प्रकरण के अनुसार उलेला निवासी महावीर कुमार पुत्र राधेश्याम सोमाणी ने कालूराम पुत्र लक्ष्मीचंद माली निवासी उलेला के विरुद्ध परिवाद प्रस्तुत किया था। परिवादी का आरोप था कि आरोपी ने ट्रॉला खरीदने के लिए उससे 9 लाख 77 हजार 986 रुपये उधार लिए थे। राशि के भुगतान के लिए आरोपी ने स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, जहाजपुर शाखा का एक चेक दिया था।

परिवादी ने 8 नवंबर 2016 को चेक बैंक में प्रस्तुत किया, लेकिन आरोपी के खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण बैंक ने चेक को अनादरित कर रिटर्न मेमो सहित वापस लौटा दिया। इसके बाद परिवादी ने न्यायालय में परिवाद दायर किया, जिस पर आरोपी को तलब किया गया।

मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी कालूराम की ओर से अधिवक्ता दीपक सिंह चौहान ने पैरवी की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी के पक्ष में निर्णय देते हुए उसे दोषमुक्त (बरी) कर दिया। आरोपी की ओर से अधिवक्ता रामजस मीणा एवं अधिवक्ता नीरज रेगर ने भी पैरवी की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है