कलयुगी बेटे ने पिता की धारदार हथियार से हत्या की,पुलिस ने नाबालिग आरोपी को किया निरुद्ध

Jun 10, 2026 - 18:49
 0
कलयुगी बेटे ने पिता की धारदार हथियार से हत्या की,पुलिस ने नाबालिग आरोपी को किया निरुद्ध

अलवर (अनिल गुप्ता)  अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित रामकृपाल नगर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग बेटे ने कथित रूप से धारदार हथियार से अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
अरावली विहार थाना प्रभारी रामेश्वर लाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रामकृपाल नगर स्थित एक मकान में एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान एक लोहे की रॉड और धारदार चाकू बरामद किया गया। मृतक की पहचान रोहतास के रूप में हुई, जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों ने रिपोर्ट दी कि घटना से पहले आखिरी बार मृतक के 17 वर्षीय बेटे जसवंत को मौके पर देखा गया था। इसके आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल की और आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

 प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक पिछले दो-तीन दिनों से लगातार शराब का सेवन कर रहा था। परिवार में मृतक के दो बेटे हैं, जिनमें से एक जसवंत है, जबकि दूसरा पढ़ाई कर रहा है। घटना के समय मृतक की पत्नी एक शादी समारोह में गई हुई थी। आरोपी जसवंत भी दसवीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। वहीं जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनो को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................