शुद्ध आहार मिलावट के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों से लिए नमूने

Jan 10, 2026 - 14:37
 0
शुद्ध आहार मिलावट के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों से लिए नमूने

अलवर (अनिल गुप्ता)  आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर डॉ टी. शुभमांगला एवं  जिला कलेक्टर अलवर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अलवर डॉक्टर योगेंद्र शर्मा के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत एसपी ट्रेडिंग कंपनी केरल गंज अलवर से गुड का नमूना, ग्राम निवेद तहसील लक्ष्मणगढ़ स्थित मिल्क सीलिंग केंद्र वृंदावन मिल्क प्रोडक्ट से एक दूध का नमूना, सखी महिला मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी शीतल तहसील लक्ष्मणगढ़ से एक दूध एवं घी का नमूना, गोयल किराना स्टोर बडौदा में तहसील लक्ष्मणगढ़ से एक गुड का नमूना जांच हेतु लिया जाकर प्रयोगशाला भिजवाया गया एवं मिलावट की आशंका पर करीब 190 किलो गुड़ को जप्त किया गया।

वहीं माह जनवरी 2026 एवं फरवरी 2026 में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक आयुक्त जयपुर के टी शुमंगला निर्देशानुसार जिले में 31 खाद्य लाइसेंस बनवाने हेतु शिवर लगाए जाएंगे जिसके अंतर्गत सभी मिल्क वेंडर, खाद्य पदार्थ ट्रांसपोर्ट करने वाले समस्त खाद्य कारोबारी, शराब विक्रेता, सब्जी विक्रेता, फल विक्रेता, दूध डेयरी, दूध समिति, चाट ठेले, सहित समस्त खाद्य करबारी कर्ता के लाइसेंस बनाए जाएंगे इसके पश्चात यदि कोई खाद्य कारोबारी बिना लाइसेंस के कार्य करते पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध एफएस एसए 2006 के अंतर्गत दस लाख तक की पेनल्टी लगाई जा सकती है।  इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी केशव गोयल, जय सिंह यादव, अशोक लखेरा एवं विश्व बंधु गुप्ता मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................