मानसिंह सर्कल से बछामदी सड़क निर्माण: कलेक्टर बोले- वर्षा से पहले मापदंडों के अनुसार पूरा करें काम, राहगीरों को न हो परेशानी

Jun 17, 2026 - 14:26
 0
मानसिंह सर्कल से बछामदी सड़क निर्माण: कलेक्टर बोले- वर्षा से पहले मापदंडों के अनुसार पूरा करें काम, राहगीरों को न हो परेशानी

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने मानसिंह सर्कल से बछामदी तक चल रहे सड़क चौड़ाईकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए काम में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बछमदी के पास सड़क के सीसी (कंक्रीट) निर्माण कार्य का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेंटर लाइन से दोनों तरफ कार्य की गति बढ़ाई जाए और आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही काम को पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि यहाँ आरयूआईडीपी (RUIDP) की पाइपलाइन सफाई का कार्य भी चल रहा है, इसलिए एक तरफ के सड़क निर्माण कार्य को लगातार जारी रखें। इससे आम नागरिकों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी और काम भी समय पर पूरा हो सकेगा।

  • अवरोधकों को समय पर हटाने के निर्देश

जिला कलेक्टर ने अब तक हुए कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क मार्ग में आने वाले विद्युत खंभों (बिजली के पोल) और अन्य अवरोधकों को समय रहते हटाया जाए, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के पूरी रफ्तार से आगे बढ़ सके। इस मौके पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता रिद्धि चंद्र मीणा, अधिशासी अभियंता अनिरुद्ध सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है