एसएसबी राजस्थान, जयपुर के महानिरीक्षक पुलिस अंशुमान भौमिया ने भुसावर थाने का किया वार्षिक निरीक्षण सीएलजी सदस्यों की ली बैठक
वैर (कौशलेंद्र दत्तात्रेय एसएसबी राजस्थान के पुलिस महानिरीक्षक अंशुमान भौमिया ने शुक्रवार को दोपहर बाद भुसावर थाने पहुंच कर थाने का वार्षिक निरीक्षण कर अपने अधीनस्थ अधिकारियों को कानून शांति व्यवस्था अपराध नियंत्रण के अलावा अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भुसावर थाने पर पहुंचे आई जी अंशुमान भौमिया का जिला मुख्यालय से आई पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया।
एस एस बी जयपुर के आई जी अंशुमान भौमिया ने भुसावर थाने में पुलिस स्टाफ के क्वार्टरों एवं पुलिस कार्यवाहीं में जप्त विभिन्न प्रकार के वाहनों मालखाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही अनुसंधान कंप्यूटर रूम का अवलोकन किया साथ ही एस एस बी राजस्थान के पुलिस महानिरीक्षक अंशुमान भौमिया ने थाने पर उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से पेंडिंग मुकदमों का निस्तारण सहित पुलिस की नई अपराध नियंत्रण तकनीकी आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा की, उन्होंने भुसावर थाने पर आयोजित सी एल जी सदस्य पुलिस मित्रों की एक बैठक ली।
बैठक में उपस्थित कस्वा के नागरिकों ने एस एस बी जयपुर के आई जी आई पी एस अंशुमान भौमिया को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
राजस्थान के एसएसबी के जयपुर के आई जी आई पी एस अंशुमान भौमिया ने कहा कि इलाके में शांति एवं कानून व्यवस्था में आमजन का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं आमजनता के बीच समन्वय जरूरी है ताकि अपराध नियंत्रण हो सके। उन्होंने कहा कि इलाके में कही पर अपराध घटित होने की संभावना नजर आती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जानी चाहिए ताकि अपराध घटित नहीं हो सके।
उनके दौरे के साथ जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल वैर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेंद्र कुमार, अमर सिंह राठौर सीओ नदबई, भुसावर थाना अधिकारी रामदयाल मीणा, खेड़ली मोड़ थाना अधिकारी राजेश कसाना, वैर थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह, हलैना थानाधिकारी बृजेंद्र सिंह
सहित सर्किल के थाने का स्टाफ उपस्थित रहा।