'राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त, चेहरे पर लौटी खुशी': ग्रामीण सेवा शिविर में एसडीएम के निर्देश पर तत्काल सही किए माँ और बेटे के नाम के दस्तावेज

Jun 19, 2026 - 21:49
 0
'राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त, चेहरे पर लौटी खुशी': ग्रामीण सेवा शिविर में एसडीएम के निर्देश पर तत्काल सही किए माँ और बेटे के नाम के दस्तावेज

भरतपुर (कोश्लेंद्र दत्तात्रेय)19 जून। राज्य सरकार की मंशानुरूप अंतिम छोर के व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के लिए 'ग्रामीण सेवा शिविर-2026' अभियान तेजी से जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पंचायत समिति उच्चैन की ग्राम पंचायत अंधियारी में एक विशाल ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 22 विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक ही छत के नीचे बैठकर ग्रामीणों को विभिन्न सेवाओं, विकास कार्यों की जानकारी दी और पात्र लोगों को मौके पर ही लाभान्वित किया।

वर्षों से राजस्व रिकॉर्ड में अटका था गलत नाम

इस शिविर में ग्राम बसैरी निवासी रविन्द्र कुमार पुत्र रामजी लाल के लिए प्रशासन की मुस्तैदी वरदान साबित हुई। रविन्द्र कुमार पिछले काफी समय से अपने राजस्व अभिलेखों (जमीन व अन्य सरकारी दस्तावेजों) में नाम शुद्धि को लेकर परेशान चल रहे थे। सरकारी रिकॉर्ड में उनका नाम 'रविन्द्र कुमार' के स्थान पर 'रविन्द्र सिंह' और उनकी माता का नाम 'रामरती' के स्थान पर 'रामवती' दर्ज हो गया था। इस लिपिकीय त्रुटि के कारण उन्हें विभिन्न कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

पटवारी-गिरदावर की सूचना पर पहुंचे, एसडीएम ने मौके पर कराया समाधान

लाभार्थी रविन्द्र ने बताया कि उन्हें स्थानीय गिरदावर और पटवारी के माध्यम से गांव में लगने वाले इस शिविर की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही वे जरूरी दस्तावेजों के साथ अंधियारी स्थित शिविर में पहुंचे। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे उपखण्ड अधिकारी (एसडीएम) सुरेश हरसोलिया और विकास अधिकारी के सामने जब यह मामला आया, तो उन्होंने संवेदनशीलता दिखाई। उपखंड अधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार एवं राजस्व टीम ने मौके पर ही त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों नामों की शुद्धि के आदेश जारी कर रिकॉर्ड दुरुस्त कर दिए।

लाभार्थी ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का जताया आभार

वर्षों से लंबित कार्य के महज कुछ ही समय में पूरा होने पर रविन्द्र कुमार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने इस त्वरित समाधान पर बेहद प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह ग्रामीण सेवा शिविर उनके जैसे आम किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। घर के पास ही इतनी बड़ी राहत मिलने पर लाभार्थी रविन्द्र ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्व विभाग और भरतपुर जिला प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................