22 व 23 जून को 19 ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर आयोजित

Jun 19, 2026 - 21:52
 0
22 व 23 जून को 19 ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर आयोजित
भरतपुर (कोश्लेंद्र दत्तात्रेय) 19 जून। राजस्थान सरकार जयपुर के निर्देशानुसार जन कल्याण शिविर के अन्तर्गत ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का 15 जुलाई तक जिले की समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित किये जायेंगे। ग्रामीण सेवा शिविरों के आयोजन हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, संबंधित पीठासीन अधिकारियों द्वारा प्रातः 9.30 से सायं 6 बजे तक कैम्पों का संचालन किया जा रहा है।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि जन कल्याण शिविर के अन्तर्गत जिले के समस्त उपखण्डों की ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ग्रामीण सेवा शिविर 22 जून को भरतपुर की ग्राम पंचायत झारौली, नदबई की गांगरौली एवं रायसीस, भुसावर की नैवाडा, वैर की मूडिया ललिता, बयाना की सिंघाडा एवं सालाबाद, रूपवास की माडापुरा एवं दौरदा तथा उच्चैन की सहना के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि 23 जून को भरतपुर की ग्राम पंचायत हथैनी, नदबई की बहरामदा एवं ऐंचेरा में, भुसावर की झारौटी, वैर की धरसोनी, बयाना की हरनगर एवं विडयारी, रूपवास की चैंकोरा के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर तथा रूपवास की ग्राम पंचायत कंजौली में ग्राम पंचायत भवन पर शिविर आयोजित होंगे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................