जल संसाधन एवं जिला प्रभारी मंत्री का भरतपुर दौरा,अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में होंगे शामिल
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 19 जून। जल संसाधन एवं जिला प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार, 20 जून को भरतपुर आएंगे।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि जिला प्रभारी मंत्री अजमेर से चलकर 20 जून को रात्रि 8 बजे भरतपुर पहुंचकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। रावत रविवार, 21 जून को प्रातः 6 बजे 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में आयोजित जिला स्तरीय योग शिविर में शामिल होंगे। इसके पश्चात प्रातः 8.30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


