डीग में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन; चामुंडा माता मंदिर में किया पौधारोपण

Jun 19, 2026 - 22:02
 0
डीग में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन; चामुंडा माता मंदिर में किया पौधारोपण

डीग (नीरज जैन) 19 जून। जिला कांग्रेस कमेटी डीग के अध्यक्ष राजीव चौधरी के नेतृत्व में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चामुंडा माता मंदिर परिसर में पौधारोपण कर हरित संदेश दिया गया।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी एक निर्भीक नेता हैं, जो आम नागरिकों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने हाल ही में कोटा में विद्यार्थियों के साथ हुए संवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर बच्चों को डॉक्टर और इंजीनियर बनाने का आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रणाली चयन की बजाय अस्वीकृति की ओर अधिक केंद्रित है, जिससे अधिकांश विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होता है और कई छात्र मानसिक तनाव का सामना करने को मजबूर हो जाते हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की शुल्क व्यवस्था में बदलाव की आवश्यकता भी जताई।

कार्यक्रम का संचालन अनुराग पला और गजराज पेंघौर ने किया। इसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुम्हेर कार्यालय में राहुल गांधी का जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया।

इस अवसर पर जन अभाव प्रकोष्ठ अध्यक्ष राहुल सोनी ने राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की। पर्यावरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष रघुवीर कुन्तल ने पर्यावरण संतुलन के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि चामुंडा माता समिति अध्यक्ष फतेह सिंह ने परिक्रमा मार्ग पर पेड़ों की छाया से यात्रियों को मिलने वाली राहत का उल्लेख किया। पर्यावरण प्रकोष्ठ महामंत्री प्रेम सिंह प्रजापत ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया।

इसके बाद कार्यकर्ताओं द्धारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हेर में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान नरेंद्र मीणा ने मरीजों का हालचाल जानकर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

वृक्षों को गोद लेने वालों में छोटू सिंह, सुरेंद्र सिंह, कर्मवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, डॉ. खेम सिंह, सुशील सिंह और सोहन सिंह पेंघौर प्रमुख रहे। वहीं फल वितरण कार्यक्रम में रवि सोनी, किशन जायसवाल, लक्ष्मण सैनी, सुक्खा कोली, सुभाष कुमार पेंघौर, सोनू पेंघौर, मोनू पेंघौर श्रीचंद मास्टर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................