एकता डिफेंस एकेडमी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 251 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
डीग। (नीरज जैन) विनायक दल फाउंडेशन द्वारा संचालित एकता डिफेंस एकेडमी के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रचना सिंह रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में लखपत गुर्जर, सुरेश जग्गी, स्वेता यादव एवं सरोज जांगड़ा उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व सीडीपीओ मोहनस्वरूप पाराशर ने की। अतिथियों का स्वागत इन्द्रजीत चाहर एवं वृन्दा लाइब्रेरी के संचालक मोहित मुकुल द्वारा किया गया।
सम्मान समारोह में भामाशाह, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, पत्रकारों एवं समाजसेवियों सहित कुल 251 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोचिंग की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंगारंग माहौल बनाया। एकेडमी के संचालक सुनील चाहर (महमदपुर) ने डिफेंस क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन उमेश प्रजापति द्वारा किया गया।
इस अवसर पर छात्रनेता राहुल उवार, गुलवीर फौजदार (करीली), नरेश पहलवाड़ा, नैमचंद कायरिका, निपृत फौजदार, लक्ष्मी नारायण, शिखा जैन, रोशनी नायक, किरण बाला, शहनाज खान, रश्मि भारद्वाज, सूरज महावर, निशा महावर, चंद्रशेखर मुद्गल, राखी सागर, राजकुमारी मीणा, रोशनी, मनीषा फौजदार, लक्ष्मण पटवारी एवं गुड़िया फौजदार सहित अनेक गणमान्य नागरिक, पत्रकार, समाजसेवी एवं भामाशाह उपस्थित रहे।

