भीषण गर्मी में राहगीरों को पिलाया शीतल जल, युवाओं ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
मुंडावर,देवराज मीणा
मुंडावर तहसील के ग्राम स्वरूप सराय में शुक्रवार, 20 जून को भीषण गर्मी को देखते हुए युवा मंडल द्वारा राहगीरों के लिए शीतल जल सेवा का आयोजन किया गया। गांव के मुख्य सड़क मार्ग पर युवाओं ने राहगीरों को ठंडा पानी पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई।
इस दौरान युवा शक्ति ने एकजुट होकर समाज सेवा का परिचय दिया। युवाओं ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में प्यासे राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है और ऐसे सामाजिक कार्य आगे भी जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में राजदीप खंडेलवाल, हेमंत वर्मा, सुनील शर्मा, नीतेश, अक्षय, मोनू, उम्मीद सहित अनेक युवा एवं ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने युवा मंडल की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।


