शनिधाम मंदिर कालन्द्री का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

Jun 20, 2026 - 17:27
 0
शनिधाम मंदिर कालन्द्री का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

 सिरोही (रमेश सुथार)

 घांची समाज शिक्षा सेवा समिति रामसीन परगना द्वारा आयोजित श्री शनिधाम मंदिर के 11वें वार्षिकोत्सव एवं श्री शनैश्वर महादेव मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव का दो दिवसीय महोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। महोत्सव में राज्यमंत्री, सांसद, जिला प्रमुख, प्रधान सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम के तहत गुरुवार रात्रि विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे। शुक्रवार सुबह भव्य शोभायात्रा, महाआरती एवं अमर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए। शनिधाम मंदिर के शिखर पर लाभार्थी भीखारामजी–चमनारामजी गेहलोत परिवार, रामसीन तथा श्री शनैश्वर महादेव मंदिर के शिखर पर हंजादेवी भीखारामजी गेहलोत परिवार द्वारा शुभ मुहूर्त में ध्वजा चढ़ाई गई।
इसके पश्चात भामाशाह सम्मान एवं अतिथि स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, प्रधान हंसमुख कुमार, पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष छगन घांची, मंडल अध्यक्ष रामसीन छगनलाल घांची, जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र नानीवाल, एडीओ माध्यमिक ईश्वर पुरोहित, एडीओ प्रारंभिक भंवरलाल पुरोहित, सेवानिवृत्त आईएएस गंगासिंह परमार, रामसीन सरपंच चन्द्रवीरसिंह, सीए संजय मोदी, डॉ. महेन्द्र गहलोत सहित अनेक अतिथियों का माला, साफा, दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में समाज में शिक्षा, संस्कार, संगठन और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आकर्षक एवं कलात्मक मंच संचालन सुरेश पुरोहित "जुगनू" वलदरा ने किया।

महोत्सव के दौरान प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। वहीं हर वर्ष की भांति इस बार भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
शनिधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष हरजीभाई रामसीन, उपाध्यक्ष रतन भाटी नून, कोषाध्यक्ष भरत भाई कालन्द्री, युवा कमेटी अध्यक्ष चुनीलाल रणछोड़ विष्णु सहित दोनों समितियों के सदस्य पूरे आयोजन की व्यवस्थाओं में दिनभर जुटे रहे।
महोत्सव में देशभर से घांची समाज के हजारों लोगों ने भाग लिया। प्रदेश के विभिन्न जिलों तथा देश के कई शहरों में निवासरत प्रवासी बंधु भी बड़ी संख्या में पहुंचे। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही तथा महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया।
इन संत-महात्माओं का रहा पावन सानिध्य
महोत्सव में महंत योगी कृष्णनाथ महाराज, डॉ. रामस्वरूप शास्त्री महाराज, महंत रमेश भारती महाराज एवं महंत ईश्वर भारती महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ, जिनके आशीर्वचनों से श्रद्धालु लाभान्वित हुए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................