सर्द हवाओं में ‘पहल’ की गर्माहट : जरूरतमंदों तक पहुँचे स्वेटर, कंबल और फूड पैकेट

Nov 9, 2025 - 12:28
Nov 9, 2025 - 12:31
 0
सर्द हवाओं में ‘पहल’ की गर्माहट : जरूरतमंदों तक पहुँचे स्वेटर, कंबल और फूड पैकेट
सर्द हवाओं में ‘पहल’ की गर्माहट : जरूरतमंदों तक पहुँचे स्वेटर, कंबल और फूड पैकेट

 सिरोही (रमेश सुथार)  सर्दी की दस्तक के साथ ही मानवीय संवेदना की गर्माहट का परिचय देते हुए सिरोही शहर के जागरूक नागरिकों के व्हाट्सएप समूह “पहल ग्रुप” ने जिले के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों के बीच स्वेटर, शॉल, कंबल और फूड पैकेट वितरित किए।

रविवार को आदिवासी अंचल मोरस, मालेरा और रामेश्वर मंदिर क्षेत्र में आयोजित इस सामाजिक सेवा अभियान के तहत ग्रुप संयोजक पुलिस सहायक उपनिरीक्षक सचिंद्र रतनू के नेतृत्व में करीब 500 स्वेटर और 300 कंबल सहित बिस्कुट व खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए गए। ठंड से बचाव के इन प्रयासों से ग्रामीणों के चेहरों पर सुकून और मुस्कान झलक उठी।

  • वर्षभर चलते हैं “पहल” के सेवा प्रकल्प :

“पहल ग्रुप” केवल सर्दी के मौसम में ही नहीं, बल्कि पूरे वर्षभर सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्य करता रहा है। समूह द्वारा गर्मी में वन्यजीवों के लिए आहार और पेयजल टैंकर व्यवस्था, असहाय व पीड़ितों की मदद, मंदबुद्धि व जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन, स्वच्छता श्रमदान व रक्तदान, वृक्षारोपण, गो संवर्धन, गौशाला सहायता, त्योहारों पर कच्ची बस्तियों में फल-मिठाई वितरण, भीषण गर्मी में ठंडे पानी के कैम्पर से शहर में राहगीरों के लिए जल सेवा जैसे अनेक मानवीय सेवा प्रकल्प संचालित किए जाते हैं। इन अभियानों में ग्रुप के सदस्य समय-समय पर अपनी सेवाएं निस्वार्थ भाव से प्रदान करते हैं।

  • सेवा में जुटी रही समर्पित टीम :

इस अवसर पर ग्रुप के सक्रिय सदस्य राजेंद्रसिंह जाखोड़ा, लोकेश खंडेलवाल, हेमंत पुरोहित, हरदयालसिंह देवड़ा, सज्जनसिंह राजपुरोहित, महिपाल चारण, विनोद मालवीय, तगसिंह राजपुरोहित, कमलेश सोनी, अमजद खान, गणपत बिश्नोई, एएसआई महावीरसिंह देवड़ा, परबतसिंह राजपुरोहित, नारायण लोहार, जतिन पटेल, महादेव मराठा, लक्ष्मण माली, प्रदीप वैष्णव, मंछाराम सेन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इन सबके अलावा समूह से जुड़े करीब अस्सी सदस्यों ने अपने सहयोग और समर्पण से “पहल ग्रुप” के सामाजिक अभियान को और अधिक सार्थक बनाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है