शादी समारोह में जा रहे दंपती को ट्रेलर ने कुचला, पत्नी की दर्दनाक मौत, पति घायल

Jun 22, 2026 - 19:38
 0
शादी समारोह में जा रहे दंपती को ट्रेलर ने कुचला, पत्नी की दर्दनाक मौत, पति घायल

दौसा (राजस्थान) दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां सैंथल रोड स्थित मालगवास मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। खुशियों के माहौल में जा रहा यह परिवार पल भर में मातम में बदल गया।

  • अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बिगड़ा संतुलन

सदर थाने के एएसआई रतन लाल ने बताया कि अलवर जिले के किशनगढ़ बास निवासी मुन्नालाल भोपा अपनी पत्नी रामकली (48) के साथ बाइक पर सवार होकर लालसोट में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे मालगवास मोड़ के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े।

  • पीछे से आ रहे ट्रेलर ने कुचला

सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल मुन्नालाल को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

बेटे के सामने बिखरीं खुशियां पुलिस के अनुसार, मृतका का बेटा दौसा में ही रहकर काम करता है। हादसे की खबर मिलते ही वह बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचा। मां का शव देखकर बेटे और पति का रो-रोकर बुरा हाल था।

सदर थाना पुलिस ने मृतका रामकली के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। एएसआई रतन लाल ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन और ट्रेलर की तलाश के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी कराई गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घायल पति का अस्पताल में उपचार जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है