आयुष्यान आरोग्य मंदिर खेडा मंगल सिंह योग प्रशिक्षिका ने अमरपुर विद्यालय में कराया योग

Jul 18, 2025 - 13:55
 0
आयुष्यान आरोग्य मंदिर खेडा मंगल सिंह योग प्रशिक्षिका ने अमरपुर विद्यालय में कराया योग

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) आयुष्यान आरोग्य मंदिर खेडा मंगल सिंह योग प्रशिक्षिका डार्विन ने राजकीय उच्च  प्राथमिक विद्यालय अमरपुर में योग सत्र का आयोजन किया । सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुभाष चन्द्र बैरवा ने बताया कि  योग सत्र में अनुलोम विलोम प्राणायाम भ्रामरी आदि प्राणायाम के साथ सूर्य नमस्कार , योगिक मूवमेंट्स , चक्रासन हलासन उत्तानपादासन सर्वांगासन शीर्षासन सहित समस्त फिजियोलोजिकल , फ्रिजिकल एवं साइकोलोजिकल तनाव को दूर करने के अभ्यास कराए । 
आहार में देशी गोमाता का दूध लेने की प्रेरणा दी , नीम गिलोए आँवला ऐलोवेरा नीम हल्दी व्हीटग्रास में विद्यमान औषधीय गुणों की जानकारी प्रदान की प्रधानाध्यापिका विनोद कुमारी ने बताया कि योग शरीरिक एवं मानसिक रूप से समृद्ध बनाता है । इसलिए योग हमें नियमित रूप से करना चाहिए । इस अवसर पर विद्यालय छात्र छात्राएँ एवं अध्यापक अध्यापिकाएं मोजूद रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................