रायपुरिया अंता (बारां) की मुस्कान ने बढ़ाया प्रदेश का मान, स्टेट पैरा एथलेटिक्स में दो स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल के लिए किया क्वालीफाई
अंता (शफीक मंसूरी) अंता के नजदीक ग्राम रायपुरिया की मुस्कान ने बढ़ाया प्रदेश का मान, स्टेट पैरा एथलेटिक्स में दो स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल के लिए क्वालीफाई किया है।
15वीं स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025-26 में रायपुरिया अंता, बारां निवासी मुस्कान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस शानदार उपलब्धि के साथ मुस्कान ने नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
मुस्कान वर्तमान में जोधपुर में कोच अरविंद जी वैष्णव के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से माता-पिता, परिवार, गांव रायपुरिया अंता तथा पूरे बारां जिले में खुशी की लहर है। साथ ही मुस्कान की यह उपलब्धि प्रदेश राजस्थान के लिए भी गर्व का विषय बन गई है।
मुस्कान की मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास आज प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गया है। सभी क्षेत्रवासियों एवं खेलप्रेमियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।