मातमी धुनों के बीच निकला ताजिया, अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, इमाम हुसैन की शहादत की याद में जहाजपुर में निकला जुलूस

Jun 26, 2026 - 19:45
 0
मातमी धुनों के बीच निकला ताजिया, अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब,  इमाम हुसैन की शहादत की याद में जहाजपुर में निकला जुलूस

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) नबी के नवासे इमाम हुसैन की शहादत की याद में शुक्रवार को  कस्बे में मातमी धुनों और गमगीन माहौल के बीच ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।
जुलूस के दौरान युवाओं ने अखाड़ों के माध्यम से पारंपरिक युद्ध कौशल, लाठी और अन्य हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मातमी धुनों और "या हुसैन" की सदाओं के बीच अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की।

ताजिया जुलूस के मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया तथा शीतल पेयजल, छबील, शर्बत एवं अन्य सेवाओं की व्यवस्था की गई। जुलूस के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद रहे। निर्धारित मार्ग से गुजरने के बाद ताजिए को परंपरा के अनुसार कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मुहर्रम के अवसर पर आयोजित इस जुलूस में सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश भी देखने को मिला।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है