ओमप्रकाश गुप्ता बने लायंस इंटरनेशनल के प्रांत जोन चेयरमैन; नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष वशिष्ठ ने की घोषणा
भरतपुर (विष्णु मित्तल) लायंस इंटरनेशनल की प्रांतीय प्री-कैबिनेट मीटिंग 'अर्पण' में संगठन का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन डॉ. आशुतोष वशिष्ठ ने सेवा सत्र 2026-27 के लिए लायंस क्लब भरतपुर ब्रज के पूर्व अध्यक्ष एमजेएफ लायन ओमप्रकाश गुप्ता (अचार वाले) को जोन चेयरमैन नियुक्त किया है।
गुप्ता की इस नियुक्ति पर राजस्थान राज्य के प्रांतीय पदाधिकारियों, लायंस क्लब भरतपुर के सदस्यों सहित जिले के उद्योगपतियों, व्यापारियों और उनके समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया है। इस उपलब्धि की खुशी में समर्थकों ने मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को बधाई दी।
- जिम्मेदारी को बताया समाज सेवा का बड़ा अवसर
नियुक्ति के बाद नव नियुक्त जोन चेयरमैन ओमप्रकाश गुप्ता ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष वशिष्ठ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ समाज सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसके साथ ही उन्होंने लायंस क्लब भरतपुर ब्रज के पीएमजेएफ चार्टर प्रेसिडेंट रामकुमार गुप्ता एवं सभी क्लब साथियों का धन्यवाद देते हुए कहा: "क्लब के साथियों के सहयोग, मार्गदर्शन और विश्वास के कारण ही मुझे यह बड़ा दायित्व मिला है। क्लब के प्रत्येक सदस्य का समर्थन ही मेरी इस उपलब्धि का मुख्य आधार है।"
- 'सेवा परमो धर्म' के संकल्प के साथ करेंगे काम
ओमप्रकाश गुप्ता ने 'सेवा परमो धर्म' के सिद्धांत को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि वे इस पद की जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने समाज के उत्थान, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा लायनवाद के सेवा मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।


