जिला कलेक्टर ने बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ; जिले के 169723 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

Jun 28, 2026 - 17:38
 0
जिला कलेक्टर ने बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ; जिले के 169723 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

खैरथल (हीरालाल भूरानी) जिला अस्पताल भिवाड़ी में रविवार को जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने पांच वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में नवनिर्मित मदर लैब का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि जिले में 28, 29 एवं 30 जून तक पल्स पोलियो अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान जिले के 1,69,723 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
आरसीएचओ डॉ. सूआ लाल ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिलेभर में 1,124 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। 29 एवं 30 जून को मेडिकल टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी जो किसी कारणवश बूथ पर नहीं पहुंच पाए। अभियान की निगरानी के लिए 135 सुपरवाइजर, 46 मोबाइल टीमें तथा 23 ट्रांजिट टीमें तैनात की गई हैं, ताकि जिले का कोई भी पांच वर्ष तक का बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अभिभावक अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं तथा पोलियो मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।
इस अवसर पर पीएमओ डॉ. सागर अरोड़ा, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज यादव, पल्स पोलियो प्रभारी डॉ. सुशीला मीणा, डॉ. कैलाश राजोरा, डॉ. इंद्रपाल यादव, डॉ. के.के. शर्मा सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है