सर्व समाज महिला विकास समिति दोसा की अध्यक्ष उर्मिला जोशी ने महुवा तहसील की कार्यकारिणी की घोषणा
महुवा (अवधेश अवस्थी ) महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सर्व समाज महिला विकास समिति (दौसा) की जिला अध्यक्ष उर्मिला जोशी के निर्देशानुसार महुवा तहसील की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। महुवा तहसील अध्यक्ष शकुंतला व्यास ने जिला नेतृत्व की सहमति से टीम की घोषणा की, जिसमें क्षेत्र की सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।
नवनिवेशित कार्यकारिणी में सरोज तांबी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सुधा मानिक, सुमित्रा शर्मा, नीतू शर्मा एवं अनीता अवस्थी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन को प्रशासनिक गति देने के लिए रेखा शर्मा, ललिता योगी व गौरा निरौठा को मंत्री पद सौंपा गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आशा शर्मा, माया कंवर, शारदा शर्मा और सुरेखा शर्मा को शामिल किया गया है।
बेटियों की शिक्षा और स्वावलंबन पर रहेगा जोर: जिला अध्यक्ष उर्मिला जोशी ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन के संकल्पों को दोहराया। उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और गरीब तबके की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है। इसके साथ ही पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना और धन के अभाव में शिक्षा व विवाह से वंचित रहने वाली जरूरतमंद बेटियों की मदद करना संस्था का परम ध्येय रहेगा।


