ग्रामीण सेवा शिविर 2026; 1, 2 व 3 जुलाई को 28 ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर आयोजित

Jun 30, 2026 - 18:42
 0
ग्रामीण सेवा शिविर 2026; 1, 2 व 3 जुलाई को 28 ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर आयोजित
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान सरकार जयपुर के निर्देशानुसार जन कल्याण शिविर के अन्तर्गत ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का 15 जुलाई तक जिले की समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित किये जायेंगे। ग्रामीण सेवा शिविरों के आयोजन हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, संबंधित पीठासीन अधिकारियों द्वारा प्रातः 9.30 से सायं 6 बजे तक कैम्पों का संचालन किया जा रहा है।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि जन कल्याण शिविर के अन्तर्गत जिले के समस्त उपखण्डों की ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ग्रामीण सेवा शिविर 1 जुलाई को भरतपुर की ग्राम पंचायत लुधावई, नदबई की तलछेरा एवं बरोलीरान, बयाना की तरसूमा एवं परौआ, रूपवास की सिर्रोंद, उच्चैन की नगला बीजा के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर तथा भुसावर की छौंकरवाडाकलां में कार्यालय सहायक अभियंता जेवीवीएनएल, वैर की समराया में रा.उ.मा.वि. में शिविर आयोजित होंगे। 
जिला कलक्टर ने बताया कि 2 जुलाई को भरतपुर की ग्राम पंचायत गांवडी, नदबई की उटारदा एवं पिपरऊ, भुसावर की दीवली, वैर की बझेराकलां, बयाना की पालीडांग एवं सिंघनियां तथा रूपवास की मालोनी के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई को भरतपुर में फुलवारा एवं घुस्यारी, नदबई की पहरसर एवं गगवाना, वैर की लखनपुर एवं उमरैंड, बयाना की महमदपुरा एवं बंध बारैठा, रूपवास की डुमरिया, उच्चैन की नगला तेरहियां माफी के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर तथा भुसावर की रणधीरगढ के रा.उ.मा.वि. में शिविर आयोजित होंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................