पत्रकारिता एवं जनसंचार के विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश का सुनहरा अवसर; अब 15 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

Jun 30, 2026 - 18:44
 0
पत्रकारिता एवं जनसंचार के विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश का सुनहरा अवसर; अब 15 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एचजेयू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 जुलाई  कर दिया गया है। 
विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो. नन्द किशोर पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में तीन वर्षीय बीए-जेएमसी, चार वर्षीय बीए-जेएमसी (ऑनर्स इन मीडिया स्टडीज) तथा विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें एमए (मीडिया स्टडीज), एमए (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), एमए (विज्ञापन एवं जनसंपर्क), एमए (न्यू मीडिया) तथा एमए (विकास संचार) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट hju.ac.in⁠पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए रोजगारोन्मुखी स्ववित्तपोषित पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों जैसे पीजी डिप्लोमा इन डेस्कटॉप पब्लिशिंग, पीजी डिप्लोमा इन फोटोग्राफी, पीजी डिप्लोमा इन ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म तथा पीजी डिप्लोमा इन पब्लिक हेल्थ एंड मास कम्युनिकेशन में भी आवेदन किये जा सकते है।
प्रो. पांडेय ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों एवं राजस्थान के अन्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया अभी जारी है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का प्रयास है कि जनसंचार की विभिन्न विधाओं का अध्ययन करने का इच्छुक कोई भी विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित न रहे और सभी को गुणवत्तापूर्ण मीडिया शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................