भीलवाड़ा में तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय महासम्मेलन की तैयारियां तेज़, आयोजन समिति घोषित

Jul 1, 2026 - 15:04
 0
भीलवाड़ा में तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय महासम्मेलन की तैयारियां तेज़, आयोजन समिति घोषित

भीलवाड़ा, (राजकुमार गोयल)। वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में प्रस्तावित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं दो दिवसीय सामाजिक जागृति महासम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा ने आयोजन समिति का गठन कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

महासभा के प्रदेशाध्यक्ष देवीलाल साहू द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। इसके तहत महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी व वरिष्ठ पत्रकार प्रहलाद दिया (बड़ी हरणी) को आयोजन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं, महासभा के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष देवराज तेली तथा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी एडवोकेट कुशल साहू को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समितियों का गठन और प्रशासनिक अनुमतियों पर काम शुरू इन महत्वपूर्ण नियुक्तियों के साथ ही भीलवाड़ा में आयोजन की रूपरेखा तैयार करने और विभिन्न व्यवस्थाओं के समन्वय का कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है। समिति के पदाधिकारी जल्द ही संगठन के वरिष्ठजनों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं स्थानीय पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम स्थल का चयन, विभिन्न उपसमितियों का गठन, प्रशासनिक अनुमतियां, अतिथि स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देंगे। कार्यक्रम से जुड़े सभी महत्वपूर्ण निर्णय प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में लिए जाएंगे।

देशभर से जुटेंगे 20 हजार प्रबुद्धजन महासभा के अनुसार, भीलवाड़ा में आयोजित होने वाला यह दो दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक जागरूकता के दृष्टिकोण से ऐतिहासिक साबित होगा। इस कार्यक्रम में राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ देशभर से महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि, समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं करीब 20 हजार प्रबुद्धजन भाग लेंगे।

महासभा के प्रदेशाध्यक्ष देवीलाल साहू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनकी सक्रियता, अनुभव और समन्वय क्षमता से यह राष्ट्रीय कार्यक्रम भव्य, व्यवस्थित एवं सफल होगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से तन-मन-धन से सहयोग एवं सहभागिता का आह्वान करते हुए इस आयोजन को समाज की शक्ति और एकजुटता का प्रतीक बनाने की अपील की है। इन नियुक्तियों के बाद से ही स्थानीय समाजजनों में भारी उत्साह का माहौल है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है