महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस लाइन दौसा में संपर्क सभा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Jul 1, 2026 - 15:05
Jul 1, 2026 - 15:07
 0
महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस लाइन दौसा में संपर्क सभा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महुवा (अवधेश अवस्थी) पुलिस अधीक्षक, दौसा के निर्देशानुसार पुलिस लाइन दौसा में महिला सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर एक विशेष संपर्क सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिला सुरक्षा से संबंधित योजनाओं, कानूनी प्रावधानों एवं संवेदनशील पुलिसिंग के प्रति जागरूक करना तथा महिला सुरक्षा के क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें जिले के लगभग 120–130 अधिकारी/कर्मचारियों ने भाग लिया। सभा में मुख्य रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW), वृताधिकारी साइबर थाना, वृताधिकारी नांगल एवं वृताधिकारी (प्रोबेशन) श्री कैलाश सहित अन्य अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।

इन विषयों पर रहा विशेष फोकस—

  • महिला सुरक्षा एवं संवेदनशील पुलिसिंग: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण करने तथा पुलिस की सक्रिय भूमिका पर विशेष बल दिया गया।
  • महिला बीट अधिकारी योजना एवं कालिका पेट्रोलिंग: महिला बीट अधिकारी योजना को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने, कालिका पेट्रोलिंग को मजबूत बनाने तथा सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
  • कानूनी एवं डिजिटल जागरूकता: महिला अपराधों से संबंधित कड़े कानूनी प्रावधान, पॉक्सो अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (POSH) अधिनियम, साइबर अपराधों से बचाव, राजकोप सिटीजन ऐप, She-Box, e-Box तथा महिला एवं बाल हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई।
  • साइबर सुरक्षा: महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले साइबर अपराधों की रोकथाम, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा साइबर शिकायतों के त्वरित समाधान के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
  • जन-जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता: महिला सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों से महिला सुरक्षा के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों एवं उनके समाधान पर चर्चा की गई। साथ ही सुझाव प्राप्त कर महिला सुरक्षा संबंधी अभियानों को और अधिक अधिक चलने पर जोर दिया गया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है