मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथ जी मंदिर में की पूजा- अर्चना

Dec 16, 2025 - 00:58
 0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथ जी मंदिर में की पूजा- अर्चना

हलैना (विष्णु मित्तल) राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा डीग जिले के दौरे पर रहे और उन्होंने आस्था के प्रमुख केंद्र पूंछरी का लौठा पहुंचकर श्रीनाथ जी मंदिर में विधिवत दर्शन किए और पूजा - अर्चना की। मुख्यमंत्री  शर्मा ने श्रीनाथ जी मंदिर परिसर स्थित मुकुट मुखारविंद की तलहटी पर पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धापूर्वक वस्त्र अर्पित किया और गिरिराज जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गिरिराज जी की आरती उतारी। मुख्यमंत्री ने आराध्य देव से राजस्थान प्रदेश की निरंतर प्रगति, खुशहाली और आमजन के जीवन में सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। पूंछरी का लौठा पर प्रभारी मंत्री भरतपुर व डीग एवं जल संसाधन एवं जल संसाधन (आयोजना) मंत्री सुरेश सिंह रावत, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ शैलेश सिंह, कामां विधायक नौक्षम चौधरी, नदबई विधायक जगत सिंह, संभागीय आयुक्त भरतपुर नलिनी कठोतिया, आईजी कैलाश चंद बिश्नोई, जिला कलेक्टर डीग उत्सव कौशल, जिला कलेक्टर भरतपुर कमर चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश मीना, आयुक्त बीडीए कनिष्क कटारिया और  जनप्रतिनिधि भाजपा के वरिष्ठ नेता दौलतसिंह फौजदार, शक्ति सिंह पथेना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहन रारह सरपंच ,उद्योगपति यश अग्रवाल, धीरसिंह  जटवलाई, विष्णु मित्तल पत्रकार , भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री हरप्रसाद सिंह धरसोनी, राजवीर सिंह बेरी आदि ने स्वागत किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है