तीन दिवसीय अमृत उत्सव का आयोजन:बच्चों ने दी वैदिक संस्कृति से ओतप्रोत मनमोहक प्रस्तुति

Feb 25, 2025 - 20:02
 0
तीन दिवसीय अमृत उत्सव का आयोजन:बच्चों ने दी  वैदिक संस्कृति से ओतप्रोत मनमोहक प्रस्तुति

तखतगढ़ (बरकत खां) :- बच्चो में संस्कार निर्माण के लिए उन्हें वैदिक संस्कृति व भारतीय सभ्यता का परिचय कराने के लिए स्थानीय श्री अभय नोबल्स उ.मा.वि. का  तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव 'अमृत उत्सव ' का  आयोजन किया गया। प्रथम दिन  शनिवार को शिक्षाविद् मीठालाल जोशी, संघवी केसरी उ. मा.वि. तखतगढ़ के प्रधानाचार्य सुरेश मीणा व अभय स्कूल के प्रधानाचार्य शम्भु सिंह बालोत ने दीप प्रज्जवलन कर उत्सव का आगाज किया गया |इस दिन  स्वागत गीत प्रतियोगिता ,   एकल नृत्य प्रतियोगिता एवं समूह गीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रथम दिन की प्रतियोगिताओं के निर्णायक सिंगर अर्पित शाह, इवेंट मेनेजर दीपिका व्यास, कृषि महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. राजेन्द्रसिंह व महात्मा गांधी विद्यालय के अध्यापक  प्रेम सिंह  आदि रहे | संस्थान के अध्यक्ष हनवंत सिंह बालोत ने स्वागत भाषण दिया ।
 प्रभारी भाविका चांदोरा ने  बताया कि दूसरे दिन रविवार को वैदिक संस्कृति से ओतप्रोत समूह नृत्य की प्रस्तुति से  दर्शक भाव विभोर हुए। भारत में प्रयागराज महाकुंभ के माहौल में विद्यालयो में आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव की थीम भी धार्मिक रखी जा रही है इसी क्रम में श्री अभय नोबल्स उ.मा.वि. का वार्षिक उत्सव का नाम अमृत उत्सव दिया गया।
प्रधानाचार्य शंभू सिंह बालोत ने बताया कि तीन दिवसीय उत्सव के दूसरे दिन गढ़ सिवाना के गादीपति नृत्य गोपाल राम के सानिध्य में सरस्वती वंदना व प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके बाद समूह नृत्य में  रामायण, गणेश व महादेव के जीवन चरित्र, भगवान के दस अवतार व नौ देवियों के थीम, श्रीनाथ जी, भक्त प्रह्लाद, एकलव्य व मीरा बाई व गुरु वंदना व नारद मुनि के भक्ति आधारित विषयों पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया। बच्चों ने एकल गीत व विचित्र वेशभूषा में मनमोहक वेशभूषा धारण कर दर्शकों को मोहित किया।आज के कार्यक्रम में महेंद्र सिंह कागमाला, गजेन्द्र सिंह खोखरा, गजेन्द्र सिंह तंवर के आतिथ्य के साथ निर्णायक की भूमिका कोरियोग्राफर सुरेन्द्र सिंह चौधरी,  इवेंट मैनेजर दीपिका व्यास, फैशन डिजाइनर पीनल मालवीय, प्रधानाचार्य अचल सिंह बालोत, उद्यमी गोविंद सोनी आदि ने निभाई। मंच संचालन नूतन बालोत, कृष्णा सुथार, ने किया। आज के सभी नृत्य की तैयारी अध्यापिका भाविका चांदोरा व संध्या बालोत ने करवाई ।

 अमृत उत्सव का समापन रविवार को हुआ जिसमें  स्कूली बच्चों  द्वारा सभी देवों के चरित्र का मंचन कर अंतिम रूप से   'ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने सारा कैलाश मग्न हो गया........ गाने पर  नृत्य कर सारा माहौल भक्तिमय कर दिया । 
 संस्था प्रधान शंभू सिंह बालोत ने बताया कि पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पर्बतसिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य ,लायंस क्लब अध्यक्ष पंकज मेवाड़ा , सिंगर एवं एंकर काव्या राजावत, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुमेरपुर धन्नाराम सोलंकी, साईता कंवर, बंशीलाल राजपुरोहित, नरसाराम कुमावत के द्वारा दीप प्रज्ज्वल कर समापन  समारोह का प्रारंभ किया गया l संस्था प्रधान  बालोत ने वर्ष भर की उपलब्धियो का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । आज की मुख्य प्रतियोगिता में मास्टर अभय ऋषिराज सिंह बालोत व मिस अभय खुशबू कुमारी सुथार चुनी गई l मिस अभय में मोनिका चौहान एवं सिद्धि राठौड़ प्रथम व द्वितीय रनर अप रही वहीं मास्टर अभय प्रतियोगिता में दक्ष सोनी प्रथम रनर अप व नितिन कुमार  द्वितीय  रनर अप रहे l वर्ष भर की प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्रों को हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अरविंद सिंह चम्पावत, इंडेन गैस सर्विस के दलपत सिंह, एनसीसी कैंडेट हर्षवर्धन सिंह, प्रधानाध्यापिका संध्या बालोत ने पुरस्कार वितरित किए l अमृत उत्सव कार्यक्रम प्रभारी भाविका चांदोरा का विशेष सम्मान किया गया । मंच संचालन नूतन बालोत एवं श्रीमती कृष्णा डी परमार ने किया l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................