तखतगढ़ थानाधिकारी प्रवीण कुमार आचार्य को विदाई समारोह आयोजित
तखतगढ़ थानाधिकारी प्रवीण कुमार आचार्य को उनके तबादले के बाद आज तखतगढ़ थाने में विदाई दी गई। इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया
आचार्य ने तखतगढ़ थानाधिकारी के रूप में 10 माह से अधिक समय तक सेवाएं दीं। उन्होंने स्टाफ जनप्रतिनिधि और आम जनता के सहयोग से व्यवस्थित रूप से कार्य किया। विदाई समारोह में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिको ने उन्हें फुलमाला उपहार ओर गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए थानाधिकारी प्रवीण कुमार आचार्य ने अपने कार्यकाल के दौरान स्टाफ, जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल, सीएलजी सदस्यों और मीडिया कर्मियों नागरिकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बोला की नए थानाधिकारी ऊर्जाराम को पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी पर कुछ और तबादला सुची निकलने के बाद अभी शैतान सिंह आ रहे थानाधिकारी के रूप में ओर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक सुझाव भी दिए ।
इस अवसर पर सीओ जितेंद्र सिंह सुमेरपुर, भगाराम मीना सदर थाना सुमेरपुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज नामा, भाजपा नेता दिनेश कुमावत, पार्षद देवाराम चौधरी, राजेश कुमावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनरूप सुथार, समाज सेवी छगन घाची, देवाराम कुमावत, कैलाश घाची, भरत सोनी, Asi रघूवीर सिंह, अशोक सैन,कोसेलाव चौकी प्रभारी हंसराज मीना , कमरूदीन खां, तेग बहादुर सिंह, सांवलाराम, निकुसिह अन्य गण मौजूद रहे