बिना शिफ्टिंग प्रक्रिया कुएं के कनेक्शन को नदी किनारे लगाया एवीवीएनएल अधिकारियों की शह ठेकेदारों की मनमानी

Jul 2, 2026 - 15:19
 0
बिना शिफ्टिंग प्रक्रिया कुएं के कनेक्शन को नदी किनारे लगाया एवीवीएनएल अधिकारियों की शह ठेकेदारों की मनमानी

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) ग्राम बिहाड़ा में कृषि विद्युत कनेक्शनों को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि उन्होंने कृषि विद्युत कनेक्शन के लिए निर्धारित डिमांड राशि काफी पहले जमा करा दी, लेकिन आज तक उन्हें कनेक्शन जारी नहीं किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर ठेकेदारों की कथित मनमानी के चलते एक कृषि विद्युत कनेक्शन नदी किनारे स्थापित कर दिया गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि एक कुएं पर स्वीकृत कृषि विद्युत कनेक्शन को नियमानुसार शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी किए बिना ही नदी किनारे स्थापित कर दिया गया। इससे विभागीय नियमों की अनदेखी होने के साथ-साथ निगम को लाखों रुपये के राजस्व की चपत लगने की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि पूरे मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को होने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोप है कि अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं, जिससे ठेकेदारों की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

इस संबंध में एवीवीएनएल के एक्सईएन एपी नागर ने बताया कि, "यह मामला मेरे संज्ञान में पहले ही आ चुका था। मैंने संबंधित एईएन को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। अब मैं इस संबंध में एईएन को दोबारा रिमाइंडर जारी करूंगा, ताकि जांच रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त हो सके और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।"

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है