कलियुग में संत दर्शन व हरी कथा का बड़ा महत्व: संत साईं राम महाराज

Jul 3, 2026 - 17:19
 0
कलियुग में संत दर्शन व हरी कथा का बड़ा महत्व: संत साईं राम महाराज

सकट (अलवर)  नारायणपुर गांव के मुरली मनोहर महाराज मंदिर पर ग्रामीणों के सहयोग से क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना के साथ ही क्षेत्र की खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना के लिए चल रहे 24 वे श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कथा व्यास संत साईं राम महाराज ने कहा कि कलियुग में संत दर्शन व हरि कथा का बड़ा महत्व है। ये दोनों ही कई जन्मों के पुण्य प्रभाव जागृत होने पर प्राप्त होते हैं। जहां संत होते हैं वही सारे तीर्थ निवास करते हैं।

उन्होंने कहा कि अभिमान व अहंकार से मनुष्य को हमेशा दूर रहना चाहिए के दोनों कभी भी मनुष्य के पतन का कारण बन सकते हैं साथ ही उन्होंने कहा कि क्रोध करने से सोचने व समझने की शक्ति नष्ट हो जाती है। ऐसे में हमें हमेशा अपने क्रोध पर काबू रखना चाहिए। वहीं मुरली मनोहर चतुर्भुज मंदिर में बनी यज्ञ वैदी मे यज्ञाचार्य पं राम बाबू शर्मा ने यजमानों से वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ शुद्ध गाय के घी एवं हवन सामग्री की आहुतियां दिलवाई इस दौरान श्रद्धालुओं ने यज वैदी में आहुतियां डालकर भगवान से क्षेत्र की खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना की। कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को महर्षि मुनि महाराज की कथा का प्रसंग सुनाया। वही कथा के दौरान बीच-बीच में गाए गए भजनों पर महिला श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया वह तालियां बजाकर भगवान के जयकारे लगाए। विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का समापन पूर्णाहुति व भंडारे के साथ 10 जुलाई को होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है