बड़ी कार्रवाई: पथैना ग्राम पंचायत की प्रशासक स्नेहलता पदमुक्त, पद के दुरुपयोग और लापरवाही के मामले में राज्य सरकार का एक्शन

Jul 3, 2026 - 17:18
 0
बड़ी कार्रवाई: पथैना ग्राम पंचायत की प्रशासक स्नेहलता पदमुक्त, पद के दुरुपयोग और लापरवाही के मामले में राज्य सरकार का एक्शन

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान सरकार के पंचायती राज विभाग ने एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए भरतपुर जिले की भुसावर पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पथैना की प्रशासक (निवर्तमान सरपंच) स्नेहलता को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। राजकीय कार्यों में लापरवाही और पद के दुरुपयोग की शिकायतें सही पाए जाने के बाद सरकार द्वारा यह कड़ा कदम उठाया गया है।

  • जांच रिपोर्ट में पाई गईं दोषी, सीईओ जिला परिषद ने की थी जांच

जारी आदेश के अनुसार, ग्राम पंचायत पथैना के राजकीय कार्यों का समुचित संपादन नहीं करने और अपने पद का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप निवर्तमान सरपंच व प्रशासक स्नेहलता पर लगे थे। इन शिकायतों की प्रारंभिक जांच मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), जिला परिषद भरतपुर द्वारा करवाई गई थी। जांच अधिकारी द्वारा सौंपी गई विस्तृत रिपोर्ट में स्नेहलता को आरोपों के लिए उत्तरदायी और दोषी पाया गया, जिसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें पद से हटाने का निर्णय लिया।

  • पंचायती राज विभाग ने जारी किए आदेश

पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव (द्वितीय) त्रिलोक चंद मीणा द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों के तहत, विभागीय आदेश की पालना में स्नेहलता को तत्काल प्रभाव से प्रशासक पद के दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र के प्रशासनिक और राजनीतिक हल्कों में हड़कंप मच गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है