खेत की तारबंदी के पास मिला युवक का शव, 500 मीटर दूर मिली बाइक; हत्या की आशंका, पुलिस जांच मे जुटी

Jul 6, 2026 - 17:33
 0
खेत की तारबंदी के पास मिला युवक का शव, 500 मीटर दूर मिली बाइक; हत्या की आशंका, पुलिस जांच मे जुटी

तखतगढ़/सुमेरपुर। (बरकत खां) सदर थाना क्षेत्र के सलोदरिया गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खेत की तारबंदी के पास 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान सलोदरिया निवासी जितेंद्रसिंह (30) पुत्र मोहनसिंह राजपूत के रूप में की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल (FSL) टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

  • केवल बनियान और चड्डे में था शव, बाइक दूर मिली

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह ग्रामीणों ने खेत के पास एक शव पड़ा देख तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही वृत्ताधिकारी (डिप्टी) जितेंद्र सिंह और सदर थानाधिकारी भगाराम मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस को मृतक की मोटरसाइकिल शव मिलने के स्थान से करीब 500 मीटर दूर खड़ी मिली। शव पर केवल बनियान और चड्डा था, जिससे मामला शुरुआती तौर पर ही संदिग्ध नजर आ रहा है।

  • FSL और डॉग स्क्वायड ने की जांच

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम और डॉग स्क्वायड को घटनास्थल पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने मौके से फोटोग्राफी की और महत्वपूर्ण वैज्ञानिक नमूने एकत्र किए।

डिप्टी जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक दृष्टि से मामला शनिवार रात का प्रतीत होता है। मृतक के शरीर पर कोई गहरे चोट के निशान नहीं मिले हैं, इसलिए मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शव को सुमेरपुर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां मेडिकल बोर्ड से इसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी कि यह हत्या है, दुर्घटना है या कोई अन्य कारण।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है