ब्राह्मण समाज खेड़ली की नई कार्यकारिणी घोषित, समाज को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

Jul 6, 2026 - 19:51
 0
ब्राह्मण समाज खेड़ली की नई कार्यकारिणी घोषित, समाज को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

खेड़ली (दिनेश लेखी)। कस्बा स्थित परशुराम वाटिका में सोमवार को श्री ब्राह्मण समाज खेड़ली की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन के अध्यक्ष मिश्रीलाल अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। 
बैठक में समाज के विकास, संगठन की गतिविधियों, आय-व्यय का ब्यौरा तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने समाज को अधिक संगठित एवं मजबूत बनाने के लिए कई सुझाव भी प्रस्तुत किए।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से श्री ब्राह्मण समाज खेड़ली की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संरक्षक मंडल में रामदयाल जैमन, जगदीश प्रसाद शर्मा, जगदीश पटेल, हरदयाल अवस्थी, राजकुमार पंडा एवं राधाकृष्ण बजाज को जिम्मेदारी सौंपी गई।

उपाध्यक्ष पद पर श्रीकांत शर्मा, मोहन भारद्वाज, राहुल तिवाड़ी, लक्ष्मीकांत शर्मा, मुकेश तिवाड़ी, चंद्रभान तिवाड़ी एवं प्रदीप अवस्थी को मनोनीत किया गया। सहमंत्री के रूप में गोपाल शर्मा, रतिराम पाराशर, मंगतूराम शर्मा, हरिचरण शर्मा एवं कमलेश शर्मा को दायित्व सौंपा गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी एवं प्रवक्ता के रूप में मिट्ठनलाल भारद्वाज को नियुक्त किया गया, जबकि रिमांशु शर्मा (कठूमर) एवं विकास भारद्वाज को सहप्रवक्ता बनाया गया। संगठन मंत्री के रूप में रामबाबू शर्मा (फॉरेस्टर), श्याम बाबू अवस्थी एवं महेश शर्मा को जिम्मेदारी दी गई। भंडार प्रभारी पद पर जगदीश प्रसाद सिद्ध को नियुक्त किया गया।

प्रचार मंत्री के रूप में ब्रजेश मैथनी एवं रवि लवानिया तथा मीडिया प्रभारी के रूप में इकलेश प्रधान एवं राहुल तिवाड़ी को मनोनीत किया गया। अंकेक्षक के रूप में ओमप्रकाश भारद्वाज, सत्यप्रकाश शर्मा एवं मिट्ठनलाल भारद्वाज को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में भवन निर्माण समिति का भी गठन किया गया। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नायब तहसीलदार द्वारिका प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष के रूप में डालचंद शर्मा तथा सदस्य के रूप में महेन्द्र कुमार शर्मा, बाबूलाल शर्मा एवं संतोष पटवारी को शामिल किया गया। वहीं बाबूलाल शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष एवं संयोजक की विशेष जिम्मेदारी भी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त 28 कार्यकारिणी सदस्यों को भी मनोनीत किया गया।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है