शिक्षक नहीं होने पर प्रधानाचार्य ने खुद गुरमुखी सीखी: बच्चों को पढ़ाया, बाबा अजीत सिंह समिति ने किया सम्मानित
अलवर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीजवा (रामगढ़) के प्रधानाचार्य सुनील व्यास को बाबा अजीत सिंह सेवा समिति गोविन्दगढ़ द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान विद्यालय में पंजाबी विषय का शिक्षक न होने पर स्वयं गुरमुखी सीखकर छात्रों को पढ़ाने के लिए दिया गया।
- 2016 से पढ़ा रहे पंजाबी भाषा
प्रधानाचार्य व्यास ने सत्र 2016 से कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को पंजाबी भाषा पढ़ाई। उन्होंने छात्रों को तृतीय भाषा के रूप में पंजाबी का ज्ञान दिया, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित नहीं हुई।
पंजाबी पढ़ाने के साथ-साथ, प्रधानाचार्य व्यास ने विद्यालय प्रबंधन का कार्य भी कुशलतापूर्वक संभाला। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
- ये रहे मौजूद
सम्मान समारोह में राजेंद्र सिंह रोडवेज, ज्ञानी राम सिंह, सुरेन्द्र सिंह, प्रेम सिंह, महेन्द्र सिंह माडू, महेंद्र सिंह, लखविंदर सिंह, प्रिंस सिंह, गुरमुख सिंह, अवतार सिंह, चरन सिंह, गुरमीत सिंह कोमल और सतिंदर सिंह सरपंच बीजवा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।