मेघ मल्हार की तर्ज पर 12 जुलाई को होगा ’रंग मल्हार-26’ का आयोजन, 17वें अंतर्राष्ट्रीय रंग मल्हार में 100 से अधिक चित्रकार ’सन्दूक’ पर उकेरेंगे अपनी कला
भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) स्थानीय आकृति कला संस्थान, भीलवाड़ा द्वारा जवाहर फाउंडेशन के सहयोग से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17वें अंतर्राष्ट्रीय रंग मल्हार-2026 का आयोजन आगामी 12 जुलाई को किया जाएगा।
जानकारी देते हुए आकृति कला संस्थान के सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि मेघ मल्हार की तर्ज पर ’रंग मल्हार’ के माध्यम से भगवान इंद्रदेव से अच्छी वर्षा की कामना की जाती है। मानव जाति की खुशहाली, सुख और समृद्धि की इसी मंगल कामना के साथ कलाकार समुदाय द्वारा सर्वप्रथम वर्ष 2012 में इस अनूठे आयोजन की शुरुआत की गई थी, जो अब देश-विदेश में भी अपनी खास पहचान बना चुका है।
संस्था सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसके लिए हर वर्ष एक नए ’ऑब्जेक्ट’ (वस्तु) का चयन किया जाता है। पिछले वर्षों में कलाकार छाते, हेलमेट, कारें, लालटेन, कैरीबैग, चाय की केतली, एप्रन और टी-शर्ट आदि पर सफलतापूर्वक चित्रांकन कर चुके हैं। इसी श्रृंखला में, इस वर्ष हमारे सांस्कृतिक परिवेश और धरोहर के प्रतीक ’सन्दूक’ का चयन किया गया है। सभी भाग लेने वाले कलाकार अपनी-अपनी अनूठी शैली में सन्दूक पर अपनी स्मृतियों और संस्कारों को कलात्मक रूप देकर जीवंत करेंगे।
इस कार्यक्रम में अन्नु प्रजापत, धनिष्ठा चपलोत, शान्ति लाल गाडरी, आर्या माहेश्वरी, अक्षरा माणम्या, उमंग उपाध्याय, पायल पाटीदार, दीप्ती चन्दवानी, नीतु कुमावत, सिद्धि केशवानी, भूवी केशवानी, अधीरा माहेश्वरी, दृष्टी जैन, अनुष्का पाराशर, अंकित बैरवा, गोपाल दास वैष्णव, चन्द्रशेखर कुम्हार, बबलू रेगर, मनीषा तम्बोली, ज्योती पारीक, सुमित गुर्जर, झलक रानी, यश्वी बाहेती, पूजा जैन, अवनी कोठारी, आरोही कोठारी, आध्या झंवर, काजल सोनी, सुदर्शिना सोनी, दिव्यांशी कुमावत, ममता न्याती, आयुष राठौड़िया, रूपाली पारीक, डॉ. सन्ध्या, डॉ. पंकज रानी, मन्जू गौतम, कावेरी देशवाल, कैलाश पालिया, दिव्यांशी राठौड़िया, सोनू पारीक, वेदिका शुक्ला, यशस्वी राठौड़, पायल पाटीदार, भूमि जैन, मन्जू मिश्रा, जी.एस. पंवार, इकबाल हुसैन सहित 100 से अधिक बाल, युवा एवं वरिष्ठ कलाकार कार्यक्रम में भाग लेगें।
इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष कार्यक्रम में देश-विदेश के 100 से अधिक नामचीन चित्रकार हिस्सा लेंगे। इसमें मुख्य रूप से - भारत के प्रमुख शहर: भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, बीकानेर, जयपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, बड़ोदरा, दिल्ली, भोपाल, बनारस और अहमदाबाद सहित इजिप्ट (मिस्र), बू्रसेल्स, बांग्लादेश, फिलीपिंस, फ्रांस और इंडोनेशिया सहित दुनिया के करीब 20 देशों के कलाकार ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से जुड़कर इस उत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।


