समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में कार्यवाही हेतु 10 जुलाई को जिला सचिवालय में होगा जनसुनवाई का आयोजन
जनप्रतिनिधिगण एवं आमजन जनसुनवाई में दे सकेंगे अपने सुझाव
खैरथल (हीरालाल भूरानी) राज्य में समान नागरिक संहिता (यूनिफार्म सिविल कोड) लागु करने की दिशा में कार्यवाही हेतु जनसुनवाई के लिए जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा 10 जुलाई, शुक्रवार को जिला सचिवालय के सभागार में प्रातः 10 बजे दोपहर 12:30 बजे तक जनप्रतिनिधिगण के साथ एवं दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक आमजन के साथ जनसुनवाई आयोजित की जायेगी।
जिला स्तर पर 10 जुलाई शुक्रवार को जिला सचिवालय में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्वाचित जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, नगर परिषद सभापति, नगर पालिका अध्यक्ष, विभिन्न धर्मो के प्रतिनिधि, प्रतिष्ठित शिक्षाविद, विधिवेत्ता, सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत गैर सरकारी संगठनों के कार्यकर्ता व प्रतिनिधि, चुनाव आयोग से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक आयोग एवं महिला आयोग के सदस्य यूनीफॉर्म सिविल कोड के संबंध में गठित कमिटी को अपने सुझाव दे सकेंगे। वहीं दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक आमजन के साथ जनसुनवाई आयोजित की जायेगी।


