लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का किया आयोजन

Oct 31, 2025 - 12:28
 0
लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का किया आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी )  राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा में एन.एस.एस. के तत्वावधान में देश के लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया l इस दौड़ को प्राचार्य मनोज चोपड़ा ने  हरी झंडी  दिखाकर रवाना किया l एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ.प्रियंका ने दौड़ शुरू करने से पहले उपस्थित सभी छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई l उन्होंने अपने संबोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद किया जिन्होंने देश की 560 से अधिक रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत का निर्माण किया था l उन्होंने कहा कि इस दौड़ का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता,अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है l रन फॉर यूनिटी राजकीय कन्या महाविद्यालय से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए पुनः महाविद्यालय प्रांगण तक गई, जहाँ प्रतिभागियों ने एकता का संदेश दिया l इस आयोजन में समस्त महाविद्यालय स्टाफ व छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है