धीमी बारिश के साथ ठंडी हवाओं के चलने से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Jul 7, 2026 - 17:35
 0
धीमी बारिश के साथ ठंडी हवाओं के चलने से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) मंगलवार को दोपहर बाद ठंडी हवा एवं बारिश ने बीते कई दिनों से उमस वाली गर्मी से पर‍ेशान लोगों को राहत दी है।
इससे पहले रविवार दोपहर बाद बारिश देखने को मिली। जिससे लोगों को उम्मीद थी कि थोड़ी गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन अगले दिन बारिश नहीं होने की वजह से गर्मी और ज्यादा बढ़ गई और उमस से लोगों का घर में रहना बेहाल हो गया।
हालांकि, आज दोपहर के बाद से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे और तेज हवाएं चल रहीं थीं।
उपखंड क्षेत्र में जुलाई के महीने में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। जबकि जुलाई के महीने में मानसून का मौसम होता है। इस साल बारिश नहीं होने की वजह से गर्मी बढ़ गई है।आज दोपहर 3 बजे के बाद अचानक आसमान में काले बादल घिर आए और ठंडी हवाओं के चलते बारिश भी हुई।
राहगीर जैकी खंडेलवाल ने पहले ही बारिश की उम्‍मीद थी। उन्‍होंने बताया कि मौसम बहुत अच्छा हो गया है। ठंडी हवाएं चल रही है। लोगों को बहुत राहत है। ऐसा ही मौसम होना चाहिए क्योंकि गर्मी की वजह से हम लोग ठीक से काम भी नहीं कर पा रहे थे।
रेहेड़ी ठेली संचालक प्रकाश चंद प्रजापत ने बताया कि गर्मी से बुरा हाल था, उमस भी बहुत ज्यादा थी। मेरा काम तो दिनभर सड़कों पर ही होता है ऐसे में गर्मी की वजह से काम करने में काफी दिक्कतें आ रही थी। लेकिन अभी मौसम बहुत अच्छा हो गया है ।आसमान में बादल छाए हुए हैं जोरदार ठंडी हवाएं चल रही है जिससे मौसम सुहाना हो गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है