कांग्रेस नेताओं ने प्रमोद जैन भाया पक्ष में जनसंपर्क किया

Oct 23, 2025 - 13:31
 0
कांग्रेस नेताओं ने प्रमोद जैन भाया पक्ष में जनसंपर्क किया

अंता (शफीक मंसूरी ) अंता कांग्रेस के नेताओं ने किया गांवों में सम्पर्क, संपर्क की शुरुआत दिवाली की राम श्याम से करी एवम एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दी साथ ही चुनावी चर्चा के दौरान गांववासियों ने कहा कि गांवों की जनता प्रमोद जैन भाया के साथ है और साथ खड़ी रहेगी इस दौरान पीसीसी सदस्य हंसराज  मीणा मांगरोल के पूर्व चेयरमैन कौशल सुमन ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशियों को बीजेपी के द्वारा खड़ा किया गया है ताकि ये कांग्रेस के वोटो मै सेंध लगा सके कांग्रेस के कार्यकर्ता किसी भी निर्दलीयों को एक वोट भी नहीं करेंगे गांव के मतदाता समझदार है एवं भाया के प्रति पूरी निष्ठा रखते है पिछले चुनाव छबड़ा और उनियारा के चुनाव में भी भाजपा को जिताने का काम किया है लेकिन अंता विधान सभा में ऐसा कर पाना संभव नहीं होगा वही पूर्व विधायक रामपाल के द्वारा नामांकन के समय ये कहा गया कि मुझे टिकट नहीं दिया इसलिए मैं बागी होकर चुनाव मै उतरा हु इस पर ब्लॉक प्रवक्ता मनोज त्यागी ने बताया कि ये बागी तेवर 2023 के विधान सभा चुनाव मै भी दिखने चाहिए थे और अभी और ये नामांकन तो भाजपा की रणनीति का हिस्सा है कि जो वोट परंपरागत रूप से निष्ठा और ईमानदारी से प्रमोद जैन भाया साब के साथ खड़े है उन वोटो मै आप सेंध लगा के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को लाभ पहुंचाने का काम करेंगे ब्लॉक अध्यक्ष ओम सुमन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवी शंकर मालव सोहन लाल सुमन चंद्र प्रकाश नागर राजेंद्र सिंह नागदा भंवर लाल सुमन रामप्रसाद सुमन गजेंद्र सुमन पूरणमल नागर कहा कि आप निर्दलीय प्रत्याशियों का अंता विधान सभा से कोई लेना देना नहीं रहा है और साथ ही सयुक्त रूप से कहा कि जाती के आधार पर कोई चुनाव नहीं जीता जाता है ये जानकारी ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता मनोज त्यागी ने दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................