भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बनने पर नीरज वशिष्ठ का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत एवं सम्मान

Jul 7, 2026 - 18:29
Jul 7, 2026 - 18:30
 0
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बनने पर नीरज वशिष्ठ का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत एवं सम्मान

वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने पर नीरज वशिष्ठ का विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर वैर में ओमप्रकाश दत्तात्रेय,  वेदप्रकाश शर्मा ने फूल-मालाएँ पहनाकर एवं साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया तथा मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नीरज वशिष्ठ की यह नियुक्ति उनके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली और लंबे समय से किए जा रहे जनसेवा कार्यों का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश प्रवक्ता के रूप में वे संगठन की नीतियों और विचारों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
अपने सम्मान से अभिभूत नीरज वशिष्ठ ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे युवा मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में हेमेंद्र प्रकाश शर्मा, नागेन्द्र प्रकाश शर्मा, कौशलेंद्र दत्तात्रेय जिला कार्य समिति सदस्य, विश्वेंदर प्रकाश शर्मा,मानवेंद्र प्रकाश दत्तात्रेय, विकास दत्तात्रेय,माधव शर्मा, कुणाल दत्तात्रेय, गर्वित दत्तात्रेय,खुशांक दत्तात्रेय सहित सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है