ग्रामीण सेवा शिविर बना किसान के लिए वरदान; सिंचाई पाइप लाइन से बचेगा पानी, बढ़ेगी पैदावार

Jul 30, 2026 - 19:33
Jul 30, 2026 - 19:34
 0
ग्रामीण सेवा शिविर बना किसान के लिए वरदान; सिंचाई पाइप लाइन से बचेगा पानी, बढ़ेगी पैदावार

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर (फॉलोअप) ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत घाटरी में आयोजित शिविर ने ग्राम अईपुर निवासी किसान शिवसिंह पुत्र मलखान के लिए नई उम्मीद की किरण जगाई।
शिवसिंह लंबे समय से कच्ची नालियों के माध्यम से खेतों की सिंचाई करते थे। इससे पानी का बड़ा हिस्सा रास्ते में ही व्यर्थ हो जाता था और खेत के अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता था। परिणामस्वरूप सिंचाई में अधिक समय, श्रम और पानी की खपत होती थी।
ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान किसान ने अपनी समस्या कृषि विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखी। अधिकारियों ने उन्हें प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत सिंचाई पाइप लाइन पर उपलब्ध अनुदान की जानकारी दी। शिविर में मौजूद उपखंड अधिकारी भुसावर राधेश्याम मीणा, तहसीलदार, विकास अधिकारी तथा कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए सिंचाई पाइप लाइन स्वीकृत की तथा 18 हजार रुपये का अनुदान उपलब्ध कराया।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ मिलने के बाद अब किसान के खेत में पानी की एक-एक बूंद का बेहतर उपयोग हो रहा है। पाइप लाइन के माध्यम से खेत के प्रत्येक हिस्से तक आसानी से पानी पहुंच रहा है। इससे सिंचाई का समय कम हुआ है, पानी की बचत हो रही है और भविष्य में फसल उत्पादन बढ़ने की पूरी संभावना है।
किसान शिवसिंह ने ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से समय पर मिली सहायता के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें यह जानकारी और सहायता नहीं मिलती तो वे सिंचाई की पुरानी समस्या से जूझते रहते। अब वे कम पानी में बेहतर खेती कर सकेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है