मांगीलाल शर्मा की 33वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर: 245 यूनिट ब्लड एकत्र, कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Aug 3, 2026 - 03:45
Aug 3, 2026 - 19:59
 0
मांगीलाल शर्मा की 33वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर: 245 यूनिट ब्लड एकत्र, कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

स्व. मांगीलाल शर्मा की 33वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित, 245 यूनिट रक्त संग्रहित

जयपुर। जलदाय फेडरेशन इंटक के प्रथम प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रखर कर्मचारी नेता स्वर्गीय मांगीलाल शर्मा की 33वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को विशाल रक्तदान शिविर और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पीएचईडी स्पोर्ट्स क्लब और प्रांतीय नल मजदूर यूनियन (इंटक) के संयुक्त तत्वावधान में राजापार्क स्थित शिव हरमिलाप भवन में आयोजित इस शिविर में कुल 245 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए जलदाय कर्मचारियों, कर्मचारी नेताओं, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सेवा और संघर्ष का संदेश देता है वार्षिक शिविर

संघ के प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह शेखावत, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा और महामंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि स्व. मांगीलाल शर्मा की स्मृति में हर साल यह आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य उनके द्वारा कर्मचारी हितों के लिए किए गए संघर्ष, सेवाभाव और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है।

कई जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने की शिरकत

श्रद्धांजलि सभा में हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल और स्थानीय पार्षद स्वाति परनामी सहित कई राजनीतिक दिग्गजों एवं कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर स्वर्गीय शर्मा को नमन किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................