उदयपुर बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: चंद्रशेखर जोशी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Aug 3, 2026 - 03:45
Aug 3, 2026 - 20:01
 0
उदयपुर बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: चंद्रशेखर जोशी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

चंद्रशेखर जोशी बने बीजेपी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए अनुभवी नेता चंद्रशेखर जोशी को बीजेपी उदयपुर देहात का कार्यकारी जिलाध्यक्ष घोषित किया है। लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा संगठन में समर्पित भूमिका निभा रहे जोशी की इस नियुक्ति के बाद जिले के सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है।

सराड़ी (तहसील सलूम्बर) निवासी चंद्रशेखर जोशी का जन्म 25 दिसंबर 1982 को हुआ। बीएससी नर्सिंग शिक्षित जोशी व्यवसाय से चिकित्सा और कृषि से जुड़े हैं, लेकिन उनकी मुख्य पहचान एक जुझारू और कुशल संगठनकर्ता की रही है।

छात्र राजनीति और संघ से रहा गहरा जुड़ाव

जोशी ने छात्र जीवन से ही संघ के स्वयंसेवक के रूप में कार्य शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने बजरंग दल, एबीवीपी, राजस्थान स्टूडेंट नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव और राजस्थान ग्रेजुएट नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जैसे अहम पदों पर कार्य किया। भाजपा में वे वर्ष 2013 से जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी और भारतीय जनता युवा मोर्चा (उदयपुर देहात) के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वे तीसरी बार जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

'सबका साथ, सबका विकास' के साथ संगठन को बनाएंगे सर्वस्पर्शी: जोशी

अपनी नियुक्ति पर नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" को ध्येय मानकर संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य भाजपा को और अधिक सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी बनाना है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को निर्णय प्रक्रिया में भागीदार बनाकर संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती दी जाएगी।"

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................