माता के जयकारों के साथ रवाना हुई बांकी माता की सप्तम पदयात्रा

Aug 8, 2026 - 22:00
 0
माता के जयकारों के साथ रवाना हुई बांकी माता की सप्तम पदयात्रा

राजगढ (अलवर) अनिल गुप्ता
 राजगढ पंचायत समिति क्षेत्र के सकट ग्राम के समीप स्थित नाथलवाड़ा हलकारा बास से शनिवार को जमवारामगढ़ रायसर में स्थित बांकी माता के लिए सातवीं ध्वज पदयात्रा ध्वजा पूजन के बाद रवाना हुई।
पदयात्रा रवाना होने से पूर्व पदयात्रियों ने गांव की डूंगरी पर स्थित भैरू बाबा के स्थान पर सामूहिक ध्वज पूजन किया।
पदयात्रा चौथ माता, रामेश्वर धाम वीर हनुमानजी, सीताराम जी, बाकी बिहारी जी, गणेश जी, जगदीश जी मंदिर की परिक्रमा करते हुए बांकी माता मंदिर के लिए रवाना हुई। पद यात्रियों का सकट कस्बे में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा का फल वितरित कर स्वागत किया गया। पदयात्रा में शामिल पुरुष श्रद्धालु अपने हाथों में ध्वज पताका लेकर माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे वहीं महिलाएं डीजे की धुनों के बीच नाचते गाते चल रही थी । पदयात्रा सकट नाथलवाड़ा से रवाना होकर सांवलिया धाम करनावर गुढा कटला, सैंथल आंधी होते हुए रायसर स्थित बांकी माता के मंदिर पर पहुंचेगी। जहां पर पदयात्रियों के द्वारा बांकी माता के मंदिर में विधिवत रूप से माता की सामूहिक पूजा अर्चना कर ध्वज चढ़ाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................