राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

Sep 24, 2026 - 20:41
 0
राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने, प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग से बचने तथा स्वच्छता के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. जाकिर हुसैन, डॉ. सरस्वती मीणा एवं डॉ. दीपक चंदवानी ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की समाज में जागरूकता निर्माण और सेवा कार्यों में भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपक चंदवानी ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................