कठूमर सहित कई अन्य फीडरो की 26 सितंबर को चार घंटे बिजली रहेगी बंद

Sep 24, 2026 - 21:38
 0
कठूमर सहित कई अन्य फीडरो की 26 सितंबर को चार घंटे बिजली रहेगी बंद

कठूमर (दिनेश लेखी)। जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता (एचटीएम) लक्ष्मणगढ़ कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार शनिवार, 26 सितंबर को विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव एवं आरडीएसएस योजना के तहत 33 केवी से संबंधित कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चार घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
विभाग के अनुसार 132 केवी खेड़ली से निकलने वाले 33 केवी खेड़ली सिटी-द्वितीय, सोंख, कठूमर, सालवाड़ी तथा 220 केवी मंडावर (दौसा) से निकलने वाले 33 केवी गढ़ी, रैणी एवं हिंगोटा फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 132 केवी खेड़ली में 33 केवी बे के कार्य तथा 220 केवी मंडावर से 33 केवी गढ़ी की बे के कार्य के कारण संबंधित 33/11 केवी जीएसएस से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे।
ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित: खेड़ली सिटी-द्वितीय, सोंख, कठूमर, सालवाड़ी, रोनिजाथान, खेड़ा मंगलासिंह, झालाटाला, हल्दीना, बनावड़ (मंडावर), रामपुरा, कीलपुर खेड़ा, रैणी एवं हिंगोटा जीएसएस से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों के अंतर्गत आने वाले गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने विद्युत उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................