टपूकड़ा कॉलेज में स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रारंभ
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा में स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर राजनीति विज्ञान विषय में सत्र 2026-27 हेतु प्रथम सेमेस्टर में ऑनलाइन प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। महाविद्यालय में प्रवेश लेने की इच्छुक छात्राएं ऑनलाइन ईमित्र के माध्यम से 3 अक्टूबर तक आवेदन कर सकती हैं।
प्रवेश प्रभारी डॉ उमा शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा आवेदन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन के बाद 9 अक्टूबर को वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उक्त सूची में प्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालय में उपस्थित होकर 13 अक्टूबर तक अपने समस्त मूल दस्तावेजों का सत्यापन एवं ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी। महाविद्यालय द्वारा 15 अक्टूबर को अंतिम रूप से चयनित प्रथम प्रवेश सूची का प्रकाशन किया जाएगा। महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्य श्री मनोज चौपड़ा ने बताया कि राजनीति विज्ञान विषय में प्रवेश हेतु कुल 60 सीट ही निर्धारित है।

